राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरन चौथ वसूली -नवीन कुमार अग्रवाल "आप"

पीजी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज 


 राष्ट्रीय राजमार्ग हो चाहे राज्य के राजमार्ग हो वर्तमान में सभी प्रमुख मार्गो पर जनता से इन पर आवागमन करने पर प्रत्येक 50 किलोमीटर की दुरी पर टोल वसूला जाता है जबकि इन्ही सड़को पर आवागमन करने के लिए वाहन मालिक से वाहन खरीदते समय एक निश्चित रोड टैक्स परिवहन विभाग द्वारा वसूला जाता है।  आज देश के किसी भी कोने मैं आवागमन करने पर रोड टैक्स के अलावा भी प्राइवेट पार्टनरशिप में बने रोडो पर टोल चुकाना होता है।  इस टोल का मुख्य उद्देश्य यह है की निश्चित टोल सिमा के अंदर तक आवागमन करने पर मानक अनुसार रोड की गुणवत्ता का ध्यान टोल रोड  निर्माता पर रहता है और अगर टोल रोड गुणवत्ताहीन है तो नियमानुसार टोल कंपनी को टोल वसूलने का अधिकार नहीं होता है लेकिन भारत देश की विडम्बना है की उच्च राजनैतिक एवं प्रसासनिक संरक्षण के चलते गुणवत्ताहीन सड़को पर भी निर्बाध रूप से टोल वसूला जाता रहता है। 


आज हम इस लेख के माध्यम से नीमच उदयपुर मार्ग की बात कर रहे है जैसे ही हम उदयपुर के लिए नीमच से प्रस्थान करते है और मंगलवाड़ चौराहे पर प्रवेश  करते है राष्ट्रीय राजमार्ग की सिमा प्रारम्भ हो जाती है और उसी राजमार्ग पर वर्तमान में चार लेन से सिक्स लेन का कार्य जारी है और इसी नव निर्माण के कारन मंगलवाड़ चौराहे से लेकर उदयपुर तक सम्पूर्ण रोड जगह जगह से खुदा हुआ है साथ ही रोड को डाइवर्ट किया हुआ ही। नियमानुसार सड़क की हालत ख़राब होने पर सड़क का टोल लेना अवैध है लेकिन नेशनल हाइवे अथॉरिटी को इसका ज्ञान होने पर भी निरंतर नागरिको से टोल शुल्क वसूलना जारी है जो की इनकी संलिप्तता को प्रमाणित करता है।



आप के अग्रवाल ने जानकारी में बताया की हमने इस सम्बन्ध में पीजी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी है साथ ही एक ज्ञापन भी डाक से प्रेषित कर दिया है जिसमे मांग की गई है की तुरंत मंगलवाड़ के नजदीक स्थित टोल बूथ पर टोल शुल्क लेना बंद किया जावे जब तक की रोड निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो जावे .अग्रवाल ने कहा की जनता के ऊपर इस तरह का दोहरा कराधान तो असंवैधानिक है ही लेकिन निर्माणाधीन सड़को पर भी टोल वसूलना किसी भी प्रकार से नैतिक नहीं है और यह सरकार की मिलीभगत से सरासर टोल कंपनी की चौथ वसूली है जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। साथ ही जनता को भी चाहिए की वो इस चौथ वसूली के खिलाफ जागरूकता का परिचय दे क्योँकि नीमच जिले से ही इस राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग प्रतिदिन सेंकडो क्षेत्रवासी करते है। 


                                                                 जय हिन्द जय भारत     


NAVEEN KUMAR AGRAWAL


13, Gandhi Nagar,
Neemuch, MP
Mandsaur Loksabha Constituency
Ph- 098262-70178